Collectors again powerful, will able to stop 3 increments of careless GOVT Employee Officer -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्टर्स फिर हुए और पावरफुल, लापरवाहों की रोक सकेंगे 3 वेतनवृद्धि

khaskhabar.com: शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 09:28 AM (IST)
कलेक्टर्स फिर हुए और पावरफुल, लापरवाहों की रोक सकेंगे 3 वेतनवृद्धि
जयपुर। राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों काे फिर से और ज्यादा पावरफुल कर दिया है। सरकारी योजनाअों में लापरवाही बरत रहे जिला स्तरीय अफसरों - कर्मचारियों पर कलेक्टर सीधी कार्रवाई करते हुए उनकी तीन वेतन वृद्धि रोक सकेंगे। पहले भी कलेक्टरों के पास यह पावर थी, लेकिन इनके दुरुपयोग की आशंका के चलते ये शक्तियां वापस ले ली गई थीं। अब सरकार अपनी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए फिर से कलेक्टरों को राजस्थान सिविल सेवा नियम के 15 सीसीए के तहत कार्रवाई का हक दे दिया है। हालांकि ऐसे प्रभावित अफसरों और कर्मचारियों के लिए अपील का भी प्रावधान रखा है, ताकि कलेक्टर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर कर सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement