Collector Devendra Kumar inspects womens FPO, praises its functioning-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने महिला एफपीओ का किया अवलोकन, कार्यप्रणाली की सराहना

khaskhabar.com: रविवार, 14 दिसम्बर 2025 12:46 PM (IST)
कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने महिला एफपीओ का किया अवलोकन, कार्यप्रणाली की सराहना
दौसा। कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने राजीविका के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित एवं संचालित कृषि उत्पादक संगठन (एफपीओ) भीतरावंदन एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड दौसा का अवलोकन किया। कलेक्टर ने एफपीओ महिला पदाधिकारियों से उनके कार्यालय में बैठकर संवाद किया तथा एफपीओ की कार्यप्रणाली एवं उनके द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर महिलाओं एवं एफपीओ कार्मिकों ने अवगत करवाया कि एफपीओ में जिला कलक्टर के निर्देशन में आवश्यक लाइसेंस प्राप्त कर लिये गये है। एफपीओ में प्रारंभिक तौर पर ट्रैडिंग की गतिविधियां की है जिसमें चना, सरसो, गेहूं, सब्जियों के उन्नत वेरायटी की बीज कीट एवं बाजरा जीन्स की खरीद-बेचान का कार्य कर आमदनी अर्जित की है। जिला कलक्टर ने एफपीओ की आगामी गतिविधि एवं कार्ययोजना के संबंध में जानकारी चाहने पर महिलाओं ने बताया कि एफपीओ में आगे प्रोसेसिंग यूनिट के जरिये आटा मिल, सरसो तेल मिल, मसाला यूनिट, केटल फीड यूनिट के कार्य कर आमदनी बढ़ाई जायेगी। जिला कलक्टर ने इस अवसर पर महिलाओं से एफपीओ संचालन में आ रही समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने महिलाओं से संवाद कर एफपीओ में क्षेत्रा और बाजार की मांग के अनुरूप गतिविधियां बढ़ाकर अच्छी आमदनी अर्जित कर उन्नत स्तर पर संचालित करने की सलाह दी तथा उनके प्रयासों की सराहना कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक बलदेव सिंह गुर्जर, जिला प्रबंधक आजीविका किशन सिंह, यंग प्रोफेशनल समीक्षा वत्स, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक संतोष सहित अन्य कार्मिक एवं एफपीओ की महिलाएं उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement