Cold winds increase winter in up-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उप्र: ठंडी हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट, खिली धूप

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 फ़रवरी 2017 11:19 AM (IST)
उप्र: ठंडी हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट, खिली धूप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप है। सुबह कोहरा छाने व ठंडी हवाएं चलने से हालांकि तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी। ठंडी हवाएं चलने से दिन में हल्की ठंड का एहसास होगा। रात के समय हालांकि तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

गुप्ता ने बताया कि रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ी इलाकों में अभी बर्फबारी होने की वजह से ऐसा हो रहा है। हालांकि यह स्थिति कुछ ही दिनों तक रहने की सम्भावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ UP ELECTION: पश्चिमी उप्र से निकलेगी जीत की राह]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement