Cold winds in Bihar, mercury falls-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, पारा गिरा

khaskhabar.com: शनिवार, 29 दिसम्बर 2018 10:47 AM (IST)
बिहार में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, पारा गिरा
पटना। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है, लेकिन चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। इस बीच, राज्य के कई क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 3. 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो-चार दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे लोग ज्यादा ठंड का एहसास करेंगे। अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने के आसार हैं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बीच, शाम होते ही कोहरे होगा, जो दिन चढ़ते तक बना रहेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 6$ 5 डिग्री, भागलपुर का 7. 6 डिग्री तथा पूर्णिया का 5. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement