Cold wave in the state begins-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप शुरू

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 दिसम्बर 2018 12:59 PM (IST)
प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप शुरू
जयपुर । प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंडी हवाओं से सर्दी तेज हो गई है। जयपुर में सुबह और शाम ठंडी हवाओं के चलते माउंट आबू सी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान अधिकतम 20 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया । वहीं माउंट आबू का तापमान अधिकतम 19 और न्यूनतम 3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में हल्की बरसात हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां हल्की बरसात हो सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement