Advertisement
उत्तराखंड में ठंड का कहर, कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में कहीं भी बारिश य बर्फबारी होने की कोई भी संभावना नहीं व्यक्त की है। बल्कि मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में कोहरा छाने की संभावना जताई है। इसका मतलब है कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग ने हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


