coalition: congress strategist prashant kishore meets mulayam singh Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महागठबंधन की कोशिशों के बीच मुलायम से मिले प्रशांत किशोर

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 नवम्बर 2016 9:57 PM (IST)
महागठबंधन की कोशिशों के बीच मुलायम से मिले प्रशांत किशोर
कांग्रेस के अंदर भी यह मांग जोर पकड रही है कि यूपी में बेहतर प्रदर्शन के लिए किसी दल के साथ गठबंधन जरूरी है। पिछले दिनों पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक में सभी विधायकों ने गठबंधन की वकालत की। विवादों के बाद समाजवादी पार्टी की स्थिति भी कमजोर हुई है। ऎसे में सपा भी अकेले चुनाव लडने के बजाए दूसरी पार्टियों के साथ चुनावी गठबंधन को बेहतर विकल्प मान रही है। सपा, कांग्रेस, जद(यू), रालोद और दूसरी कई छोटी पार्टियां मानती हैं कि उप्र में भाजपा को रोकने के लिए धर्मनिरपेक्ष दलों का एकजुट होना जरूरी है। ताकि, लोकसभा की तरह भाजपा को वोट बंटवारे का फायदा नहीं मिल पाए। इससे पहलेे भी सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बातचीत हुई थी। कांग्रेस और रालोद में भी बात चली। पर सीट बंटवारे को लेकर इन पार्टियों आपस में सहमति नहीं बन पाई थी। यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में 15 साल के बच्चे को बम से उड़ाया

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement