coalition: congress strategist prashant kishore meets mulayam singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महागठबंधन की कोशिशों के बीच मुलायम से मिले प्रशांत किशोर

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 नवम्बर 2016 10:05 PM (IST)
महागठबंधन की कोशिशों के बीच मुलायम से मिले प्रशांत किशोर
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की कोशिशों के बीच कांग्रेस के चुनाव प्रचार रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि मुलाकात के दौरान धर्मनिरपेक्ष दलों के एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लडने पर चर्चा हुई है। इस सिलसिले में पिछले सप्ताह प्रशांत किशोर की सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव से भी मुलाकात हुई थी। बता दें,समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव में बिहार की तर्ज पर महागठबंधन बनाने की कोशिश में जुटी है। शिवपाल यादव ने पिछले सप्ताह जद(यू) के वरिष्ठ नेता शरद यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह से भी मुलाकात की थी। इसके बाद शरद यादव कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले। बाद में पार्टी महासचिव व उप्र के प्रभारी गुलाम नबी आजाद की शरद यादव से उनके घर पर लंबी मुलाकात हुई। यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में 15 साल के बच्चे को बम से उड़ाया

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement