CM Yogi review meeting a minister car missing -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम योगी की समीक्षा बैठक में आये एक मंत्री की गाड़ी चोरी, मचा हड़कम्प

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 3:00 PM (IST)
सीएम योगी की समीक्षा बैठक में आये एक मंत्री की गाड़ी चोरी, मचा हड़कम्प
झांसी। सभी ध्यान दें, सीएम योगी की मीटिंग में शामिल होने आये एक मंत्री की कार चोरी हो गई। जहां भी मिले तुरंत रोका जाये। यह... नम्बर है। ऐसी ही एक सूचना गुरुवार को झांसी विकास भवन में मीटिंग के दौरान पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मंत्री की कार खोजने में सफल हो गई। हुआ यूंकि गुरूवार को बुन्देलखण्ड के झांसी में सीएम योगी का एक दिवसीय दौरा है। जिसमें सीएम योगी विकास भवन में समीक्षा बैठक कर रहे थे। समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश सरकार के एक मंत्री यूपी 32 बीजी 6371 पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार को सर्किट हाउस पर खड़ा कर दिया। इसी दौरान अचानक कार गायब हो गई। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के हाथ-पैर फूल गये। आनन-फानन में इसकी सूचना वायरलैस के माध्यम से जारी की। तभी यातायात प्रभारी सूचना दी कि उनकी कार सर्किट हाउस के नजदीक नोपर्किंग में खड़ी हुई थी। जिसमें कोई भी ड्राईवर नहीं बैठा हुआ था और न हीं उसमें कोई बत्ती लगी हुई थी। जिस कारण उन्हें उठाकर पार्किंग में खड़ी कर दी। इससे पहले उन्हें इसकी जानकारी दी जाती उन्होंने समझा कि गाड़ी चोरी हो गई।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement