cm Yogi dispatched vehicles filled with flood relief material from lucknow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी ने बाढ़ राहत सामग्री से भरे वाहनों को रवाना किया

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 8:18 PM (IST)
योगी ने बाढ़ राहत सामग्री से भरे वाहनों को रवाना किया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर बाढ़ आपदा राहत सामग्री के वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। राहत सामग्री के प्रत्येक पैकेट में पांच किलोग्राम आटा, पांच किलोग्राम चावल, पांच किलोग्राम आलू के साथ ही दाल, नमक, बिस्किट, मोमबत्ती, माचिस और कई चीजें शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य सरकार प्रदेश की बाढ़ प्रभावित जनता को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने में सरकार के प्रयासों में विभिन्न संगठनों व समाज सेवियों की भागीदारी से राहत कार्य को गति मिलती है।" उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए विभिन्न संगठन और सामाजिक कार्यो से जुड़े लोग आगे आए हैं। यह राहत सामग्री गोरखपुर के बाढ़ प्रभावितों के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement