करनाल। सीएम सिटी करनाल में पीने का पानी पूरी तरह दूषित हो चुका है। ये खुलासा हुआ है शहर के अलग अलग हिस्सों से लिए गए 127 पेयजल के नमूनों की जांच से। इनमें से 118 नमूनों की जांच की गई। जिनमें 56 सैंपल पीने के योग्य ही नहीं पाए गए। जिसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग बंद बोतलों में बिक रहे पानी के सैंपल भी इकठ्ठा करेगा और उनकी जांच करेगा। शहर के सैंपल के फैल होने के बाद लोगों ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ऐसा पानी पिलाकर प्रशासन शहर के लोगों के स्वास्थ्य से बड़ा खिलवाड़ कर रहा है। वहीं विशेषज्ञों ने बताया कि पेयजल में टीडीएस की मात्रा दो हजार मिलीग्राम प्रति लीटर होनी चाहिए। लेकिन शहर से लिए गए सैंपल में प्रति लीटर टीडीएस की मात्रा ढाई हजार से अधिक पाई गई है। जो चिंतनीय है।