CM suddenly rushed the school, shared memories of childhood, children are questioned-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम अचानक स्कूल पहुंचे, बचपन की यादें साझा की, बच्चों से सवाल जवाब किए

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 5:20 PM (IST)
सीएम अचानक स्कूल पहुंचे, बचपन की यादें साझा की, बच्चों से सवाल जवाब किए
करनाल। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल दिल्ली से चंडीगढ़ जाते हुए अचानक करनाल के कोहडं गांव में स्थित सीनियर सैकंडरी स्कूल में पहुंच गए। स्कूल में व्यवस्था देखने पर अध्यापकों से पूछा के बच्चे बाहर क्यों घूम रहे हैं। अध्यापकों ने बताया सर आधी छुट्टी का समय है। फिर सीएम कक्षाओं की तरफ बढे तो बेटियां कॉमर्स की कक्षा में बैठी मिली और कक्षाओं को देखकर मुख्यमंत्री को अपने समय की याद आई। बचपन की यादोंं को सांझा करने के लिए बेटियों से शिक्षा और सामजिक विषय पर सवाल भी पूछे। मुख्यमंत्री ने सवालों के बीच सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को भी परखा। डिजिटल विषय से लेकर कौशल विकास, सामान्य ज्ञान से लेकर जनहित की कल्याणकारी योजनाओं तक कई सवाल पूछे। उन्होंने मोबाईल पर मैसेज डालने सम्बन्धी विषय को लेकर विद्यार्थियों से पूछा कि क्या उन्हें मैसेज करना आता है? तो कई विद्यार्थियों ने कहा यस सर। इस पर मुख्यमंत्री बोले जिन्हें नहीं आता उन्हें भी सीख लेना चाहिए चूंकि यह आईटी का जमाना है और तकनीक का लाभ उठाएं और स्कूल में मोबाईल ना लेकर आएं।
यह भी पढ़े :गंगा से गांव के तालाब तक आया मगरमच्छ, लोगों में दहशत, SEE 20 PIC
यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement