CM reviewed the plans in the meeting with the officials-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक में की योजनाओं की समीक्षा

khaskhabar.com: रविवार, 04 जून 2017 11:57 AM (IST)
सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
फतेहाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार नागरिकों को प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है। अपने घर बैठकर ऑनलाइन माध्यम से प्रोपर्टी टैक्स अदा करने वाले नागरिकों को प्रोपर्टी टैक्स में छूट दी जाएगी। इसके अलावा आरटीए कार्यालयों में कैशलेस ट्रांजेक्शन से फीस अदा करने वालों को भी प्रोत्साहन देने पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जन्म, शादी और मृत्यु के पंजीकरण करवाने के लिए भी जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। मुख्यमंत्री फतेहाबाद के लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री घोषणाओं, सीएम विंडो, स्टै कैटल फ्री, ओडीएफ, पीएनडीटी, विद्यार्थी गुणवत्ता संवर्धन कार्यक्रम सहित अनेक योजनाओं के बारे में अधिकारियों से विचार विमर्श किया और विकास योजनाओं में तेजी लाने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने घग्गर नदी को भी प्रदूषण मुक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि फतेहाबाद जिला में लगभग 84 किलोमीटर क्षेत्र से घग्गर नदी गुजर रही है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नदी में किसी भी प्रकार का प्रदूषित पानी न डाला जाएं। उन्होंने कहा कि घग्गर नदी में साफ पानी के बारे में दूसरे राज्यों हिमाचल प्रदेश और पंजाब से भी बातचीत की जा रही है ताकि उनके यहां से भी गंदा पानी न आएं। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की नीति स्पष्ट है। प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन व प्रशासन देना हमारा उद्देश्य है तथा प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाने वाली विकास परियोजनाओं में तीव्रता लाई जाए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्ट्रै कैटल फ्री जिला होने पर जिलावासियों को बधाई दी और साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोशालाओं और नंदीशालाओं में रखे गए पशुओं के साथ-साथ नागरिकों के घरों में पालतु पशुओं की भी टैगिग की जाए, ताकि कोई आवारा पशु सडक़ पर आ ही न सके। उन्होंने कहा कि आवारा पशु छोडऩे वाले की पहचान टैगिग के माध्यम से हो जाएगी और आवारा पशु छोडने पर व्यक्ति पर जुर्माना भी लगाया जाए। मुख्यमंत्री ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 10 हजार की आबादी वाले गांव में विशेष रूप से स्वच्छता जागरूकता शपथ दिलाने के साथ-साथ सफाई अभियान चलाने के भी आदेश दिए।
मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद में बैंक स्कवेयर बनाने की घोषणा की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां बैंक स्कवेयर बनना है, उन सरकारी अधिकारियों के आवास को अन्य जगह शिफ्ट किया जाए और उनके लिए अलग से आवास भी बनाए जाए। मुख्यमंत्री ने म्हारा गांव जगमग गांव योजना की समीक्षा करते हुए जिला में इसकी गति को बढ़ाने और अगले माह तक 12 से 15 फीडरों पर 24 घंटे बिजली देने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने सामाजिक अधिकारिता विभाग से पेंशन लेने वाले लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंक अपडेट करने के आदेश दिए और कहा कि जिन पेंशनधारकों के आधार लिंक है ही नहीं उनका सर्वे किया जाए।
सीएम ने प्रेस वार्ता मे पत्रकारो को स्कूल अपग्रेड मामले को लेकर बताया कि जो स्कूल नियम पूरे नहीं करते वह अपग्रेड नहीं हुए। उनहोने कहा कि हर वर्ष स्कूल अपग्रेड किए जाते हैं जो स्कूल पहले लिस्ट मे थे उन्हे ही अपग्रेड किया गया है। उनहोंने कहा कि टीचर की भर्ती पिछले काफी वर्षों से कोर्ट मे फंसी हुई थी, अब जाकर टीचरो की समस्या दूर होगी। उन्होने कहा कि नए अध्यापको को लेकर भी अगले वर्ष भर्ती निकाली जाएगी। छात्राओ की समस्या को देखते हुए 105 रूटों पर नई बसे चलाई है, ताकि पढ़ाई प्रभावित ना हो। हुरियत की फंडिग को लेकर हरियाणा कनेक्शन पर सीएम ने कहा दोषियो को नहीं बख्शा जाएगा। जेबीटी अध्यापकों को समायोजित करने पर सीएम ने कहा कि जहां सीट होगी वही जेबीटी अध्यापकों को स्थान दिया जाएगा।
रोडवेज को लेकर सीएम बोले नई नीति पर हरियाणा रोडवेज को दिक्कत थी, नई नीति कर्मचारियो से बातचीत करके ही आएगी, कुछ प्राइवेट बसों को रूट तो दिए जाएंगे, लेकिन सब कुछ कर्मचारियो की सहमति से ही होगा। उन्होने कहा कि बसों की आवश्यकता की बात की जाए तो 10 हजार से ऊंपर बसों की जरूरत प्रदेश को है। सभी बसें सरकार की ओर से तो नहीं चलाई जा सकती। इसलिए प्राइवेट बसों को परमिट दिया जाएगा, लेकिन सभी को साथ लेकर दिया जाएगा। फतेहाबाद की घोषनाओं को लेकर सीएम ने कहा कि 2 माह मे सभी योजनांए पूरी होनी शुरू हो जाएगी। बड़े ग्राम के लिए महा ग्राम योजना बनाई है। जिले के 6 गांवो का चयन इसको लेकर किया जाएगा, जिसको लेकर दो गांवो का चयन कर लिया गया है। फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल से ठेकेदार की ओर से निकाले गए 7 कर्मचारी भी सीएम से मिले, जिसके बाद सीएम की ओर से मामले की जांच एडीसी को सौंपी गई और ठेकेदार की गलती पाए जाने पर ठेकेदार का ठेका रद्द करने के आदेश दिए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement