CM relief in Katwal Vs Virbhadra case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कटवाल बनाम वीरभद्र मामले में सीएम को राहत

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 10:56 AM (IST)
कटवाल बनाम वीरभद्र मामले में सीएम को राहत
ऊना। प्रदेश के मुख्यमंत्री को कटवाल बनाम वीरभद्र मानहानि मामले में राहत मिल गई है। ऊना की सीजेएम कोर्ट में 2004 से चल रहे मानहानि मामले को खारिज कर दिया। अदालत में कटवाल को पेश होकर गवाहों के बयान दर्ज करवाने थे, लेकिन एसएम कटवाल खुद अदालत में पेश नहीं हुए, बल्कि उन्होंने अपने वकील के माध्यम से कहा कि बढती उम्र के कारण अब वे कोर्ट में नहीं आ सकते, जिसके चलते आगे केस नहीं चलाना चाहता। अदालत में कटवाल के वकील की अर्जी को स्वीकार कर मामले को खारिज कर दिया। सीएम वीरभद्र सिंह की ओर से अधिवक्ता वीरेंद्र धर्माणी ने पेश हुए। धर्माणी ने बताया कि अधिनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर के पूर्व अध्यक्ष एसएम कटवाल ने 3 दिसंबर 2004 को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विरूद्ध मानहानि का मामला दर्ज करवाया था। कटवाल ने कहा कि था मुख्ययमंत्री ने ज्वालामुखी क्षेत्र के रोहाड़ा में जनसभा के दौरान कहा था कि अधिनस्थ चयन बोर्ड भ्रष्टाचार का अड्डा है और इसकी जांच हो रही है। इसी बयान के आधार पर कटवाल ने वीरभद्र सिंह के खिलाफ मानहानि का केस किया था। धर्माणी ने कहा कि इससे पहले भी यह मामला अदालत में खारिज किया था, लेकिन कटवाल हाईकोर्ट चले गए थे, जिसके बाद यह पुन: ऊना कोर्ट में सुनवाई के लिए आया था। धर्माणी ने कहा कि कटवाल के न आने से उनके वकील द्वारा दी गई अर्जी के आधार पर मामले को खारिज किया गया है। उन्होंने कहा कि कटवाल स्वयं सजाजाफता है। खुद जेल से बचने के लिए अंडर ग्राऊंड हुए है। पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। मुख्यमंत्री पर दवाब बनाने के लिए कुछ मामले कटवाल द्वारा दायर किए थे। अब सच्चाई सामने आ रही है। सीएम नहीं करेंगे कोई कार्रवाईवीरभद्र सिंह के वकील वीरेंद्र धर्माणी ने कहा कि मामले के खारिज होने के बाद कानूनन मुख्यमंत्री अपनी ओर से एसएम कटवाल के विरूद्ध मामला बना सकते है, लेकिन वीरभद्र सिंह अनुभवी है और वे ऐसे झगड़ो में नहीं पडते। फैसला हो चुका है। सीएम के विरूद्ध मामला खारिज हुआ है और कटवाल को सजा हो चुकी है। ऐसे में मेरा मानना है कि सीएम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement