cm raje will be on tour to bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंगलवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगी सीएम राजे

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 9:27 PM (IST)
मंगलवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगी सीएम राजे
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे मंगलवार को राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर बीकानेर में होने वाले कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। सीएम राजे मंगलवार सुबह बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पहुंचेगी। जहां वे पाॅलीटेक्निक काॅलेज में रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद सीएम राजे मेडिकल ग्राउंड में आरोग्य मेला, सहकार मेला, खादी मेला, महिला कैंसर जागरूकता और चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन और अवलोकन करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगी और फ्लैगशिप योजनाओं के लाभान्वितों को कार्ड वितरण और उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी करेंगी। सीएम राजे का मंगलवार शाम तक जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। सत्ता की हैट्रिक, तो मेरी उम्र दस साल और बढ़ जाएगी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement