Advertisement
सिरसा जिले को सीएम मनोहरलाल ने क्या-क्या दी सौगात,यहां पढ़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज डबवाली में भारतीय जनता पार्टी का विधायक न होने के बावजूद भी दूसरी बार यह रैली कर रहे हैं और 2016-17 में 90 की 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर उन्होंने वहां की मांग के अनुरुप विकास परियोजनाओं की घोषणा की और आज उनमें से अधिकांश परियोजनाएं या तो पूरी हो चुकी है या कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज डबवाली में लगभग 80 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं की या तो आधारशिला रखी है या उदघाटन किया है। उन्होंने कहा कि किसान के नाम पर कुछ लोग राजनीति करते रहे परंतु किया कुछ नहीं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसान ही सरकार की प्राथमिकता है और किसानों को सिंचाई के लिए हर हालत में पानी उपलब्ध करवाया जाएगा और पूरे राज्य में पानी का एक समान बटवारा किया जाएगा और हर टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लौहारु विधानसभा क्षेत्र की ऐसी-ऐसी टेलों पर पानी पहुंचाया गया जहां पिछले 30 वर्षाें में पहली बार पानी पहुंचा है और यह बात वहां के लोग ही नहीं बल्कि चुने हुए जनप्रतिनिधि भी मानते हैं। उन्होंने कहा कि डबवाली विधानसभा क्षेत्र में भी हर टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा, जिसके लिए भाखड़ा मैन ब्रांच का चरणबद्घ तरीके से जीर्णाेद्घार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एसवाईएल का पानी भी भाजपा ही लाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरसा
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



