CM Manohar Lal will make direct interaction with the public on road show in Sonipat on June 16-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऐतिहासिक होगा सीएम का रोड-शो, बनाएगा नया कीर्तिमान

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 जून 2018 09:50 AM (IST)
ऐतिहासिक होगा सीएम का  रोड-शो, बनाएगा नया कीर्तिमान
सोनीपत। ‌हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनता से सीधा संवाद करने के उद्देश्य से 16 जून को सोनीपत शहर में रोड-शो करेंगे। यह रोड-शो ऐतिहासिक होगा, जो नया कीर्तिमान बनायेगा। अभी तक 50 स्थानों पर मुख्यमंत्री के स्वागत का कार्यक्रम निधार्रित किया जा चुका है, जिसमें सोनीपत की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं सहित गैर-सरकारी संगठन शामिल रहेंगे। यह जानकारी आज मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रोड-शो में जनसैलाब उमड़ेगा। जनता की ऐसी भीड़ एक नया इतिहास रचेगी। नगर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं तथा गैर-सरकारी संगठन 50 स्थानों पर स्वागत करेंगे। रोड-शो को भव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री के स्वागत में शहर में 21 बड़े स्वागत द्वार बनाये जायेंगे। साथ ही 40 छोटे तोरणद्वार भी बनाये जायेंगे। जैन ने कहा कि अभी तक जगाधरी, करनाल, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार व कुरुक्षेत्र आदि स्थानों पर रोड-शो का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि रोड-शो के मौके पर मुख्यमंत्री एक आरओबी का लोकार्पण करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement