CM Kejriwal visited Hanuman temple with wife Sunita-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम केजरीवाल ने पत्नी सुनीता के साथ हनुमान मंदिर में दर्शन किए

khaskhabar.com: शनिवार, 14 सितम्बर 2024 12:32 PM (IST)
सीएम केजरीवाल ने पत्नी सुनीता के साथ हनुमान मंदिर में दर्शन किए
नई दिल्ली। 177 दिन बाद तिहाड़ से बाहर आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ हनुमान मंदिर में दर्शन किए। उनके साथ दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया, AAP नेता संजय सिंह भी उपस्थित रहें। AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "सीताराम येचुरी का निधन INDIA गठबंधन और देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। एक ऐसा योद्धा जो नफरत की राजनीति के खिलाफ जिंदगी भर लड़ता रहा वो हमारे बीच से चले गए। मैं कामरेड सीताराम येचुरी को लाल सलाम कहता हूं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "सीताराम येचुरी जी देश के एक बहुत बड़े नेता थे, वे देश की समझ, देश के मुद्दों के समाधान की समझ रखने वाले और सबको साथ लेकर चलने वाले एक नेता थे। वे एक लंबे समय तक देश की सेवा करते रहें हैं। वे हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहे हैं... व्यक्तिगत और राष्ट्रीय रूप से भी यह क्षति है। उनके जाने से जो क्षति हुई है उसे कोई पूरा नहीं कर सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement