रियो में चल रहे पैराओलिंपिक खेलों में भारत ने
इतिहास रचते हुए हाई जंप इवेंट में स्वर्ण पदक और कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया
है। ऊंची कूद में मरियप्पन थांगावेलू ने गोल्ड पर कब्जा जमाते हुए इतिहास रच दिया
है जबकि वरुण सिंह भाटी ने 1.86 मीटर कूद कर
इसी इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ट्विटर
पर इस जीत के लिए थांगावेलू और भाटी को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
भी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है।