पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकुला सैक्टर-23 में हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने भवन का भी जायजा लिया। जानकारी के अनुसार यह नवनिर्मित भवन करीब बीस करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुआ है। इस भवन का कर्वड एरिया लगभग 74 हजार वर्ग फुट है। इस भवन में दो बेसमैंट के अतिरिक्त तीन मंजिल है। इस मौके पर राज्यमंत्री ज्ञान चन्द गुप्ता के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे ।