cm inaugrate crore of rupees project-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री करेंगे करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 4:06 PM (IST)
मुख्यमंत्री करेंगे करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण
सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को इनेलो के गढ़ ऐलनाबाद में विकास रैली को संबोधित करेंगे। रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी मौके पर मुख्यमंत्री सिरसा जिले में करोड़ो रुपये की परियोजनाओं का भी शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। रैली के संयोजक और हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बेनीवाल ने बताया की ये रैली ऐलनाबाद हलके की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। रैली स्थल से ही मुख्यमंत्री श्री गुरु हरी सिंह कॉलेज जीवननगर में 501.18 लाख रुपये की लागत से बने एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का लोकार्पण करेंगे। वहीं 232 लाख रुपये की लागत से बने सिरसा के सैक्टर 19 में 33के.वी. सब स्टेशन का शुभारंभ करेंगे। साथ ही डबवाली में लगभग 90 करोड़ रुपये की लागत से बने रेलवे ऑवर ब्रिज का भी मुख्यमंत्री शुभारंभ करेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement