CM congratulates medal winners of Rajasthan Police-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री ने राजस्थान पुलिस के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी

khaskhabar.com: सोमवार, 04 मार्च 2019 4:01 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने राजस्थान पुलिस के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर 2018 प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाडि़यों एवं उनके प्रशिक्षकों ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जयपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरूष कबड्डी टीम, कांस्य पदक विजेता महिला कबड्डी टीम तथा कुश्ती, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन एवं बॉडी बिल्डिंग खेलों की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश के नवोदित खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और प्रदेश का नाम रोशन करने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त निरंजन आर्य, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कम्युनिटी पुलिसिंग के. नरसिम्हा राव, एडीजी आरएसी रवि प्रकाश मेहरड़ा भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement