खादी को बढ़ावा देने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए: अशोक गहलोत
khaskhabar.com: गुरुवार, 30 जनवरी 2020 3:36 PM (IST)
सीएम गहलोत ने कहा कि खादी के क्षेत्र में काम कर रही
संस्थाओं में नई पीढ़ी का रूझान कम देखने को मिलता है। आज गांवों में रोजगार
कम हो रहे हैं और बुनकर एवं कातिनों की संख्या भी लगातार कम हो रही है।
ऐसे में राज्य सरकार का प्रयास रहेगा कि ऐसी योजनाएं बनाई जाएं जिससे
रोजगार भी बढ़े और बुनकरों-कातिनों की तादाद बढ़ सके। हमारा प्रयास होना
चाहिए कि नई पीढ़ी को खादी से जोड़ा जाए उन्होंने कहा कि गांधी जी की 150वीं
जयन्ती वर्ष के कार्यक्रम प्रदेश में 2 अक्टूबर, 2020 तक आयोजित किए जाने
का उद्देश्य यही है कि गांधी के विचार जन-जन तक पहुंचे और युवा इनसे
प्रेरणा ले सकें।
उद्योग मंत्री परसादी लाल
मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री का गांधीजी एवं खादी के प्रति विशेष लगाव है।
प्रदेश में पहला अवसर है जब खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि नए बुनकर और नए कातिन तैयार हों
ताकि नई पीढ़ी खादी के महत्व को समझे।