लखनऊ।उत्तर
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तामिलनाडु की मुख्यमंत्री सुश्री जे जयललिता
के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
आज यहां
जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्मा के नाम से लोकप्रिय सुश्री
जयललिता का व्यक्तित्व बहुआयामी था। उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर तमिलनाडु के
गांव, गरीब, महिलाओं एवं किसानों की भलाई के लिए कई
महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
श्री यादव
ने कहा कि एक सफल राजनीतिज्ञ के रूप में सुश्री जयललिता ने तामिलनाडु के जन जीवन
पर जो छाप छोड़ी है उसकी भरपायी कर पाना कठिन है। सुश्री जयललिता के निधन से तामिलनाडु
की जनता ने जन-कल्याणकारी नेता खो दिया है।
जयललिता: ग्लैमर की दुनिया से...आयरन लेडी तक का सफर