Cluster Camps Held for PVTG Voters; Highest Number of Forms Received in Bidasar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीवीटीजी मतदाताओं के लिए क्लस्टर कैंप, बीदासर में सर्वाधिक 05 फॉर्म प्राप्त

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 जनवरी 2026 7:15 PM (IST)
पीवीटीजी मतदाताओं के लिए क्लस्टर कैंप, बीदासर में सर्वाधिक 05 फॉर्म प्राप्त
चूरू। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में मंगलवार को जिले में ट्रांसजेंडर मतदाताओं तथा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) मतदाताओं के लिए कलस्टर कैंप आयोजित किए गए। सीईओ श्वेता कोचर ने बताया कि चूरू जिला मुख्यालय पर देपालसर रोड स्थित झुग्गी बस्ती में विशेष संपर्क अभियान चलाया गया और पात्र लोगों को चिन्हित कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में क्लस्टर कैंप के दौरान कुल 07 नए मतदाताओं के फॉर्म-6 प्राप्त हुए, जिनमें से बीदासर में 05 तथा तारानगर व सुजानगढ़ से एक—एक फॉर्म प्राप्त हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement