Advertisement
हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में बादल फटा, दुकानें और घर क्षतिग्रस्त हुए

विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नकथान को जोड़ने वाले रोड और पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा नेता ने एक्स पर लिखा, "दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सरकार और प्रशासन का कोई प्रतिनिधि अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है।''
उन्होंने कहा, "सरकार को नुकसान की भरपाई के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। प्रभावित परिवारों को सहायता देने समेत जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू करना चाहिए।"
पार्वती घाटी में खूबसूरत गांवों की भरमार है। घाटी में घूमने लायक कुछ जगहों में कसोल और खूबसूरत तोश और मलाना शामिल हैं।
बता दें कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


