Closed in Kashmir, life effect affected-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अलगाववादियों द्वारा कश्मीर बंद : भारी मात्रा में पुलिस तैनात, जनजीवन प्रभावित

khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 12:21 PM (IST)
अलगाववादियों द्वारा कश्मीर बंद : भारी मात्रा में पुलिस तैनात, जनजीवन प्रभावित
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नागरिकों के मारे जाने के विरोध में अलगाववादियों द्वारा बुधवार को आहूत बंद के मद्देनजर घाटी में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रशासन ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रीनगर और अन्य जिला मुख्यालयों में पर्याप्त संख्या में पुलिस और अद्र्धसैनिक बलों की तैनाती की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।’ अधिकारी ने कहा, ‘कहीं भी कफ्र्यू नहीं लगाया गया है।’ श्रीगनर में और घाटी में अन्य सभी स्थानों पर दुकानें, सार्वजनिक परिवहन और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। हांलाकि सडक़ों पर निजी वाहनों की आवाजाही नजर आई।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement