Cleanliness campaign is proving deadly: pilot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वच्छता अभियान साबित हो रहा है जानलेवा : पायलट

khaskhabar.com: शनिवार, 17 जून 2017 5:03 PM (IST)
स्वच्छता अभियान साबित हो रहा है जानलेवा : पायलट
जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रतापगढ़ शहर में शुक्रवार को प्रशासन के लोगों द्वारा एक व्यक्ति को निर्ममता से मारे जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। पायलट ने बयान जारी कर कहा कि प्रतापगढ़ में नगर परिषद के आयुक्त के सामने महिलाओ का वीडियो बनाने का प्रकरण सामने आया है। इसका विरोध करने पर श्रमिक नेता को परिषद के कार्मिकों ने जमकर पीटा। इसके परिणामस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिना शौचालय निर्माण करवाए व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाए वाहवाही लूटने के लिए भाजपा सरकार ऐसे हथकंडे अपना रही है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ओडीएफ में व्याप्त अपारदर्शिता को गत दिनों कांग्रेस पार्टी ने तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर प्रमाणित भी किया था। इसमेें साबित हुआ था कि शौचालय निर्माण के पैसे दिए बिना लोगों को शौचालय निर्माण के लिए बाध्य करने के साथ उन्हें कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। पायलट ने कहा कि जिन लोगों का काम कानून-व्यवस्था को कायम रखने का है वे खुद कानून को हाथ में लेकर सरेआम जनता को मार रहे हैं। उन्होंने इस घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच करवाने व मौत के लिए जिम्मेदार प्रशासन के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement