Clean survey rural campaign will begin: ADC Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान होगा शुरू: एडीसी

khaskhabar.com: सोमवार, 26 अगस्त 2019 8:09 PM (IST)
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान होगा शुरू: एडीसी
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थानों और स्कूलों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए भी विभिन्न स्तरों पर जागरूकता अभियान आरंभ किए जाएं जिसमें स्कूली बच्चों को भी विशेष तौर शामिल किया जाए। स्कूलों में पोस्टर मेकिंग तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन भी सुनिश्चित किया जाए ताकि युवा पीढ़ी भी स्वच्छता को लेकर जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग स्वच्छता में आम जनमानस की सहभागिता भी सुनिश्चित करने के लिए भी कारगर कदम उठाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को सुंदर तथा स्वच्छ बनाया जा सके। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए मनीष शर्मा, सीएमओ कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता, डीपीओ रंजीत सिंह, उप निदेशक उच्च शिक्षा प्रीतम चन्द, उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा राजकुमार शर्मा मौजूद रहे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement