Advertisement
स्वच्छ भारत मिशन - विश्व हाथ धुलाई कार्यक्रम की शुरूआत

उन्होंने कहा कि गरीब, अल्प विकसित व विकसित राष्ट्रों में यही अन्तर है कि विकसित राष्ट्र साफ-सफाई, रहन-सहन में स्वच्छता का ध्यान रखते हैं । साफ-सफाई से रहने के बाद कोई चाहे कितने ही साधारण परिवेश में रहे तब भी उसे प्रति सम्मान का भाव पैदा होता है।
उन्होंने कहा कि समूचे प्रदेश में एक अभियान चलायेंगे जिसमें माह के दूसरे शनिवार को ग्रामीण जन इकठे होकर मोहल्ला एवं पूरे गांव की साफ-सफाई अभियान चलायेगें।
वर्ल्ड विजन इण्डिया एवं स्टेण्डर्ड चार्टड बैंक द्वारा 15 से 19 अक्टूबर तक बच्चों, समुदाय, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ लोगों को नुक्कड़-नाटक के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम से जागरूक किये जानें के प्रयास की उन्होंने सराहना की ।
सिंह ने इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ दिला कर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। उन्होंने स्वच्छता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वल्र्ड विजन इंडिया के जोशिया डेनियल ने कहा कि प्रदेश के 9 जिलों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर टीम ने बच्चों को बिमारियों से बचने हेतु नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन भी किया।
कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के अति़. प्रभारी पराग चौधरी, वर्ल्ड विजन इंडिया के जोशिया डेनियल,पवन डेनियल, स्टेण्डर्ड चार्टड बैंक के प्रबन्धक अमित कुमार सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


