Clean chit victory by Supreme Court on Rafael Jet Fighter deal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राफेल जैट फाईटर डील पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा क्लीन चिट सच्चाई की जीत

khaskhabar.com: शनिवार, 15 दिसम्बर 2018 6:54 PM (IST)
राफेल जैट फाईटर डील पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा क्लीन चिट सच्चाई की जीत
धर्मशाला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राफेल जैट फाईटर डील पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा क्लीन चिट दिए जाने पर इसे सच्चाई की जीत बताते हुए कहा कि यह फैसला कुछ राजनीतिक दलों विशेषकर कांग्रेस द्वारा पिछले कुछ अर्से से किए जा रहे दुष्प्रचार तथा झूठ की राजनीति पर करारा तमाचा है। कोर्ट के फैसले से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े झूठ का सहारा लेकर कांग्रेस ने न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने कोशिश की बल्कि देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि जब केन्द्र में वर्तमान एनडीए की सरकार ने देश के हित में राफेल सौदे जैसा बड़ा फैसला लिया, तो देशहित का यह फैसला कांग्रेस अन्य पार्टियों के कुछ नेताओं को रास नहीं आया और इस पर खामियां ढूंढने के दांव-पेच का खेल शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement