clash in jhansi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्युत अधिकारी के घर हमला, रोकने पर मारपीट

khaskhabar.com: बुधवार, 30 अगस्त 2017 6:53 PM (IST)
विद्युत अधिकारी के घर हमला, रोकने पर मारपीट
झांसी। गुरसराय थाना क्षेत्र में दो लोगों ने एक विद्युत अधिकारी के घर पर हमला बोलते हुए मारपीट की। जब इसका विरोध किया तो वे सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए भाग गए। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की। जनपद के गुरसरांय 33/11 केपी उपकेन्द्र के अवर अभियंता अशोक कुमार वर्मा ने गुरसरांय थाने में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि वह गुसई बाजार में रहता है। गत दिवस जब वह घर पर था तभी अमन गोस्वामी और एक अन्य व्यक्ति उसके घर पहुंचे। जहां उन्होंने घर में घुसकर मारपीट की व जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। इसके बाद भाग गये। उक्त अधिकारी ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज उक्त दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement