clash continue in samajwadi party -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसी नतीजे पर नहीं पहुंची सपा की लड़ाई, बीजेपी और बसपा चुनाव प्रचार में जुटी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जनवरी 2017 5:22 PM (IST)
किसी नतीजे पर नहीं पहुंची सपा की लड़ाई, बीजेपी और बसपा चुनाव प्रचार में जुटी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में बाप-बेटे में वर्चस्व की लड़ाई जारी है। गुरुवार और शुक्रवार को पूरे दिन जारी रही सुलह की कवायद अभी किसी नतीजे तक नहीं पहुंची । राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने विवाद जारी रहने का ठीकरा अमर सिंह पर फोड़ते हुए कहा, `अगर अमर सिंह लखनऊ नहीं आते तो बात सुलझ जाती। पर अब वह आ गए हैं तो सुलह मुश्किल है।` इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसी बड़े ऐलान का फैसला लिया था। लेकिन बाद में पत्रकार वार्ता के रद्द होने की खबर आई। वहीं अमर सिंह ने यह एक बार फिर कहा कि अगर उनके इस्तीफे से परिवार में विवाद थम जाता है तो वे इसके लिए तैयार हैं। जानकारों का मानना है कि पेंच राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर ही फंसा हुआ है। मुलायम खेमा चाहता है कि अखिलेश तुरंत यह पद छोड़ें।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement