Advertisement
बिहार विधानसभा में नीतीश और तेजस्वी के बीच नोकझोंक, मुख्यमंत्री बोले- 'चुपचाप बैठकर सुनो'

उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई गई और पुराने मंदिरों के लिए चहारदीवारी का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि राज्य में गांवों और टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम पूरा हो गया। हर घर नल का जल और हर घर शौचालय का भी काम हुआ। पहले जहां बिजली की समस्या थी, वहीं आज लोगों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सात निश्चय के तहत युवाओं को नौकरी और रोजगार देने पर सरकार काम कर रही है। अगले पांच सालों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले जहां राज्य में छह मेडिकल कॉलेज थे, अब उनकी संख्या 12 हो चुकी है और 27 नए मेडिकल कॉलेज और बनवाए जा रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में औसतन आज प्रत्येक महीने 11,600 मरीजों के इलाज हो रहे हैं। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 5400 बेड वाला अत्याधुनिक संस्थान बनाने की भी बात उन्होंने कही।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दस हजार की राशि महिलाओं को दी गई, ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। आगे भी दो लाख रुपए दिया जाएगा। सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार लगातार विकास कर रहा है। अगले पांच साल में विकास के काफी कार्य होंगे। बिहार विकसित राज्यों में शामिल होगा और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण स्थान रखेगा। उन्होंने केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिलने की भी बात कही।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


