civil services sports tournament started in alwar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यस्तरीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 3:00 PM (IST)
राज्यस्तरीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ
अलवर। यहां 5वीं राजस्थान राज्य सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को कार्मिक विभाग के शासन सचिव भास्कर ए. सांवत ने किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश सहित 8 संभागों की टीमें मौजूद रही। 25 सितम्बर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में टेबल टेनिस, वॉलीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी और क्रिकेट के मैचों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में सभी संभागों के करीब 700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांवत की ओर से सभी खिलाडिय़ों को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement