city filled rain water, people put the jam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहर में भरा बरसाती पानी, लोगों ने लगाया जाम

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 6:01 PM (IST)
शहर में भरा बरसाती पानी, लोगों ने लगाया जाम
बीकानेर। सूरसागर इलाके के लोगों ने बरसात के मौसम में नालों की सफाई नहीं होने पर विरोध जताया है। लोगों ने गुरुवार को नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम कर दिया। जाम के दौरान वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी। लोगों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहर के नाले अवरुद्ध पड़े हैं। इस कारण बरसात का पानी नालों में जाने के बजाय शहर में ही एकत्र हो रहा है। इससे यहां दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसके अलावा मौसमी बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। इसके विरोध में सूरसागर के लोग जूनागढ़ से नगर निगम की ओर जाने वाली सडक़ पर एकत्र हो गए और जाम लगा दिया। बाद में निगम प्रशासन द्वारा नालों की सफाई कराने का आश्वासन देने पर रास्ता खोला गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement