जींद। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए योगदान देने वाले लोगों को अब स्वच्छता मित्र का नाम दिया जाएगा। डीसी विनय सिंह ने इस क्षेत्र में सहयोग करने वाले लोगों को जिला प्रषासन के पास अपना नाम दर्ज कराने के लिए कहा है। जिसके बाद उनके स्वच्छता मित्र कार्ड भी बनाए जाएंगे। जिला कलक्टर बिनय सिंह ने लघु सचिवालय में बैठक लेते हुए ये बात कही। इस मौके पर नगर पार्षद, व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि, निजी स्कूल संचालक और शहर के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। डीसी ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को अपनी दुकानों के पास कूड़ेदान स्थापित करने के निर्देष भी दिए। बैठक में एसडीएम सतबीर सिंह कुंडू, नगराधीष डाॅ किरण सिंह और मुख्यमंत्री के गुड गवर्नेंस अंकित जैन सहित कई प्रषासनिक अधिकारी मौजूद रहे।