Citizens Over 30 Should Get Annual Blood Pressure Check-ups: Aarti Singh Rao-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक कराएं वार्षिक ब्लड प्रेशर जांच : आरती सिंह राव

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 सितम्बर 2026 5:26 PM (IST)
30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक कराएं वार्षिक ब्लड प्रेशर जांच : आरती सिंह राव
चंडीगढ़। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 'विश्व हृदय दिवस' के अवसर पर राज्य के नागरिकों को दिल की सेहत के प्रति सतर्क और जागरूक रहने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम (NP-NCD) और स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के तहत जारी एक विशेष जन-जागरूकता संदेश में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) हृदय रोगों का सबसे बड़ा और रोके जाने योग्य जोखिम कारक है, जिसे एक 'साइलेंट किलर' भी माना जाता है। इस खतरे से बचने के लिए 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार अपने ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य करानी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने विशेष रूप से उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों को नियमित सलाह लेने, जटिलताओं से बचने के लिए डॉक्टरों द्वारा सुझाई गई दवाइयों का नियमित सेवन करने, खुद से दवा न बदलने और अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या एनसीडी क्लिनिक में नियमित रूप से फॉलो-अप कराने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि शारीरिक निष्क्रियता, मोटापा, असंतुलित खान-पान, तंबाकू एवं शराब का सेवन और अत्यधिक तनाव दिल की बीमारियों के प्रमुख जोखिम कारण हैं। इनसे बचाव के लिए नागरिकों को सप्ताह में कम से कम 5 दिन प्रतिदिन 30 से 45 मिनट नियमित व्यायाम करना चाहिए, अपने शरीर का वजन नियंत्रित रखना चाहिए और भोजन में नमक की मात्रा कम रखते हुए ताजे फल एवं सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए।
इसके साथ ही, तंबाकू व शराब के सेवन से दूर रहकर तथा योग व ध्यान (मेडिटेशन) को अपनी दिनचर्या में शामिल करके एक स्वस्थ व खुशहाल जीवन जिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement