Advertisement
नागरिकों के पास आखिरी मौका, 26 अप्रैल तक बनवा सकते हैं वोट : अनुराग अग्रवाल

उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदेश में चिन्हित दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1 लाख 48 हजार 597 है। सभी दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और वापिस घर छोड़ने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी और जो मतदाता चलने में असमर्थ हैं, उन दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर भी उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर रैम्प की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही, उनकी सहायता के लिए एनसीसी, एनएसएस और रेड क्रॉस वॉलंटियर्स की भी व्यवस्था की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नेत्रहीन दिव्यांग मतदाता और असक्त दिव्यांग मतदाता जो मशीन का बटन दबाकर वोट डालने में असमर्थ हैं, वे वोट डालने के लिए अपने साथ एक सहयोगी को लेकर जा सकते हैं। सहयोगी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाता जो स्वयं ईवीएम का बटन दबाकर वोट डालने में समर्थ हैं, उन मतदाताओं के साथ आने वाले सहयोगी दिव्यांग मतदाता को वोटिंग कक्ष तक ले जा सकते हैं, परंतु सहयोगी वोटिंग कक्ष के अंदर नहीं जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अभी तक पंजीकृत मतदाता डाटा के अनुसार प्रदेश में कुल 1 करोड़ 98 लाख 29 हजार 675 मतदाता हैं, जिनमें 1 करोड़ 5 लाख 25 हजार 840 पुरुष और 93 लाख 3 हजार 385 महिलाएं तथा 450 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


