Advertisement
CISF ने लांच की ई-सर्विस बुक, पेंशन और सेवा प्रबंधन में नए युग का आगाजः वाई पी सिंह

वर्तमान प्रणाली में सेवा पुस्तकों का कई कार्यालयों के मध्य भौतिक अंतरण होता है, जिससे परिणामस्वरूप अधिकतर विलंब और त्रुटियां होती है। यह दूर-दराज क्षेत्रों में स्थित इकाइयों के लिए अधिक समस्या जनक है, क्योंकि इस प्रक्रिया में समय की अधिकता और गलतियों की संभावना बन जाती है। इन समस्याओं को हल करने और समय पर पेंशन वितरण सुनिश्चित करने के लिए, इसे अंतिम रूप देने से पहले प्रमुख सीएए (गृह), गृह मंत्रालय और पीएओ / आरएपीओ से प्राप्त इस इनपुट को सम्मिलित करने के पश्चात एक ऑनलाइन पोर्टल डिजाइन करने की संकल्पना की गई थी।
उन्होंने बताया कि ई-सर्विस बुक का एक अन्य प्रमुख लाभ यह है कि यह एक सहभागी पटल के रूप में कार्य करता है। मूल इकाई, उच्चतर प्रशासनिक प्रतिष्ठानों और आरपीएओ/ पीएओस हित सभी हितधारक अब एक ही पटल पर बिना बाधा के सहभागिता कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पेंशन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के अतिरिक्त, ई-सर्विस बुक सेवारत कर्मियों को उनकी सेवा पुस्तिकाओं तक ऑनलाइन पहुंच प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाती है। यह उन्हें अपने सेवा रिकॉर्ड की निगरानी करने, किसी भी विसंगतियों की पहचान करने और समय पर सुधारात्मक कार्रवाई शुरू करने में समर्थ बनाता है।
सेवा रिकॉर्ड की सटीकता और पूर्णता सुनिश्चित कर के, ई-सर्विस बुक सेवारत कर्मियों को उनके करियर की प्रगति और सेवानिवृत्ति लाभों की प्रभावी ढंग से योजना बनाने में सहायता करती है। इससे संगठन में पारदर्शिता बढ़ेगी। वाई पी सिंह ने बताया कि सीआईएसएफ की ई-सर्विस बुक पेंशन प्रक्रिया प्रणाली को आधुनिक बनाने और सीआईएसएफ कर्मियों के सेवा अनुभव को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके माध्यम से अधिक दक्ष, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवा प्रदान करके, सीआईएसएफ का लक्ष्य सेवा प्रदेयता में नए मानक स्थापित करना है। - खासखबर नेटवर्क
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


