circumstances make people terrorists: dalai lama-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परिस्थतियां बनाती हैं आतंकी:दलाई लामा

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 8:27 PM (IST)
परिस्थतियां बनाती हैं आतंकी:दलाई लामा
नई दिल्ली। बौद्ध आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा ने शनिवार को कहा कि परिस्थितियों की वजह से लोग आतंकवादी बन जाते हैं। कभी-कभी धर्माध लोगों के कारण भी समस्याएं पैदा होती हैं। दलाई लामा ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा,परिस्थितियां आतंकवादी बनाती हैं। वे सामान्य लोग ही होते हैं। हिंसा की कोई घटना उन्हें जवाबी हिंसा के लिए प्रेरित करती है और यह एक दुष्चक्र की तरह जारी रहता है। यही आतंकवाद की वजह बनता है। उन्होंने कहा,कभी-कभी धर्माध लोग भी समस्याएं पैदा करते हैं। उन्हें लगता है कि उनका धर्म सबसे अच्छा है। समस्याएं यहीं से शुरू होती हैं। उन्होंने कहा,हमें समझना होगा कि यह किसी भी मानवीय समस्या के समाधान का तरीका नहीं है। मन की शांति जरूरी है, क्योंकि इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है और पारिवारिक जीवन बेहतर होता है। आध्यात्मिक नेता ने कहा,हमें मानवता के बारे में गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श करना होगा।

[@ इस कुण्ड में नहाने से भागते हैं भूत!]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement