Churu: Voting resolution given to entrepreneurs and workers in industrial area-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चूरू : औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों व श्रमिकों को दिलाया मतदान का संकल्प

khaskhabar.com: शनिवार, 06 अप्रैल 2024 6:45 PM (IST)
चूरू : औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों व श्रमिकों को दिलाया मतदान का संकल्प
- शत-प्रतिशत मतदान हेतु स्वीप कार्यक्रम आयोजित, वीएफ का किया गठन चूरू। जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी के निर्देशानुसार जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा सरदारशहर औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों के लिए स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उद्योग एवं वाणिज्य अधिकारी दशरथ कुमार सैन ने मतदान के दिन श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश दिये जाने, मतदान के दौरान पहचान के लिये वैकल्पिक तौर पर प्रस्तुत किए जा सकने वाले 12 दस्तावेज, सी-विजिल एप्प, वोटर हेल्पलाईन एप्प द्वारा मतदाता सूची में अपना नाम देखने तथा ई-एपिक डाउनलोड करने आदि की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित उद्यमियों तथा श्रमिकों को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु संकल्प दिलाया। उपस्थित उद्यमियों व श्रमिकों ने संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर 19 अप्रैल को आवश्यक रूप से मतदान करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उद्योग संघों में बोटर अवयेरनेस फोरम का गठन किया गया। उद्योग संघ सरदारशहर हैण्डीक्राफ्ट एसोशियसन में वोटर अवेयरनेस फोरम में सत्यनारायण जांगिड को अध्यक्ष तथा ओमप्रकाश शर्मा को सचिव बनाया गया। इसी प्रकार सरदारशहर उद्योग संघ में वोटर अवेयरनेस फोरम में शंकरलाल प्रेमानी को अध्यक्ष तथा बनवारी लाल जांगिड़ को सचिव बनाया गया।
कार्यक्रम में रीको लिमिटेड, चूरू के गंगा सिंह, नेमीचंद जांगिड, कमल कुमार सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, चंदन जांगिड़, नंदलाल जांगिड, विजयकुमार जांगिड, बलदेव जांगिड़, संजयकुमार सारण, बाबूलाल मीणा सहित उद्यमी व श्रमिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement