churu news : Permanent solution to drinking water problem will be on completion of large drinking water project : Minister of Water Supply-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वृहद पेयजल परियोजना पूरी होने पर होगा पेयजल समस्या का स्थायी समाधान: जलदाय मंत्री

khaskhabar.com: बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 5:57 PM (IST)
वृहद पेयजल परियोजना पूरी होने पर होगा पेयजल समस्या का स्थायी समाधान: जलदाय मंत्री
जयपुर/चूरू। जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि सुजानगढ़ व बीदासर की नियमित पेयजल आपूर्ति के लिए वर्तमान में वृहद पेयजल परियोजना रतनगढ़-सुजानगढ़ अनुमानित लागत राशि 971.21 करोड़ रुपए की स्वीकृत है। योजना का कार्य चल रहा है तथा प्रगतिरत योजना का कार्य मार्च 2018 तक पूर्ण होना लक्षित है। उन्होंने कहा कि योजना पूर्ण होने पर कस्बा सुजानगढ़ व बीदासर की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान संभावित है। गोयल ने शून्यकाल में इस संबंध में उठाए मुद्दों पर हस्तक्षेप करते हुए बताया कि सुजानगढ़ में वर्तमान में 22 नलकूप, 42 सिंगलफेस नलकूप, 7 हैंडपंप हैं और यहां 74 घंटे के अंतराल में जलापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि कस्बा सुजानगढ़ केन्द्र सरकार की अमृत योजना में भी सम्मिलित है। इसके अलावा कस्बा सुजानगढ़ के लिए 1306.02 लाख रुपए की योजना भी स्वीकृत है, जिसका कार्यादेश जारी किया जा चुका है तथा कार्य प्रगतिरत है, जिसके पूर्ण होने की संभावित अवधि जून 2019 है। गोयल ने कहा कि सुजानगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्ता युक्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 7 आरओ प्लांट भी स्वीकृत किए जा चुके हैं। क्षेत्र में वर्ष 2015-16 से पूर्व तक 23 योजनाओं को स्वीकृत किया गया, जिसमें से 22 योजनाओं पर 377.77 लाख रुपए व्यय किए जा चुके हैं। वर्ष 2016-17 में 35 योजनाओं को स्वीकृत किया, जिनमें से 26 पूर्ण हो चुकी हैं। इन पर 324.95 लाख रुपए व्यय किए जा चुके हैं। वर्ष 2017-18 में 13 योजनाओं को भी स्वीकृत किया जा चुका है और इन पर 290.10 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षों में 1700 लाख रुपए की राशि योजनाओं के लिए स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस विधानसभा क्षेत्र में 101 सिंगल फेज नलकूप ग्रामीण क्षेत्र में तथा 42 नलकूप शहरी क्षेत्र में भी चालू हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्थानांतरण से रोक हटने के बाद जल्द ही क्षेत्र में सहायक अभियंता भी लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement