Christmas Day Celebration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाल कैंसर रोगियों के साथ क्रिसमस डे सेलिब्रेशन, देखें तस्वीरें

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 दिसम्बर 2018 4:11 PM (IST)
बाल कैंसर रोगियों के साथ क्रिसमस  डे सेलिब्रेशन, देखें तस्वीरें
जयपुर। लाल ड्रेस पहनकर जैसे ही सान्ताक्लॉज बच्वों के बीच आए तो सभी बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह की लहर नजर आ गई। यह नजारा था भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र में मंगलवार को आयोजित क्रिसमस डे सेलिब्रेशन का। कैंसर केयर (महिला प्रकोष्ठ) और ड्रीम्ज़ फाउंडेशन केे तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सान्ताक्लॉज ने बच्चों को ना सिर्फ उपहार और चॉकलेट दिए बल्कि उन्हें कई तरह के गेम्स भी खिलाए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनिता गहलोत (मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी) ने बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बाल रोगियों की ओर से डांस, कविता और गानों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों को केक, चॉकलेट और उपहार वितरित किये गये। इस अवसर पर करीब 70 बाल कैंसर रोगी उपस्थित थे। समारोह में सान्ताक्लॉज ने बच्चों को हंसाते हुए उनके साथ डांस कर कुछ पल के लिये उनके दर्द, दुख, तकलीफों से दूर करते हुए उनके बीच खुशियां फैला दी। चिकित्सालय की वरिष्ठ उपाध्यक्षा अनिला कोठारी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम के अंत में चिकित्साल के कोषाध्यक्ष प्रेमसिंह लोढा, अधिशासी निदेशक मेजर जनरल डॉ एस सी पारीक (सेवानिवृत) सहित कैंसर केयर के सदस्य मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement