Advertisement
जैसिंडा अर्डर्न की जगह क्रिस हिपकिंस होंगे न्यूजीलैंड के पीएम

37 साल की आयु में 2017 में देश की प्रधानमंत्री बनीं अर्डन ने गुरुवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेतृत्व करने के लिए अब उनके पास पर्याप्त ऊर्जा नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछला साढ़े पांच साल का उनका जीवन बहुत पूर्ण रहा।
उन्होंने कहा कि संकट के दौरान देश का नेतृत्व करना मुश्किल था। उनके पद पर रहने के दौरान कोविड महामारी आई, क्राइस्टचर्च मस्जिद में गोलीबारी हुई और और व्हाइट आइलैंड ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार मुद्रास्फीति और बढ़ती सामाजिक असमानता ने अर्डर्न की लोकप्रियता को गिरा दिया।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


