Chorus grows for Priyanka Gandhi Vadra to take charge as Congress president-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रणब मुखर्जी के बेटे ने उठाई प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने की मांग

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 जुलाई 2019 08:52 AM (IST)
प्रणब मुखर्जी के बेटे ने उठाई प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने की मांग
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस्तीफा देने के बाद पार्टी में प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को अध्यक्ष बनाने की मांग उठने लगी है। इस बार मांग पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने उठाई है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री ने भी अपनी बात रखी। पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी (Abhijit Mukherjee ) ने कहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी की कमान संभाल लेनी चाहिए। क्योंकि देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। मुखर्जी ने कहा कि पार्टी अस्तित्व के संकट से जूझ रही है और प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान अपने हाथ में लेनी चाहिए और इसकी किस्मत बदलनी चाहिए। वे पार्टी को जबर्दस्त जीत के मार्ग पर वापस ले जाएंगी जैसा उनकी दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement