Chinese intrusion in Utterakhand increased anxiety, ITBP submit report to centre Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तराखंड में चीनी घुसपैठ से बढ़ी चिंता, ITBP ने दी केंद्र को रिपोर्ट

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 जुलाई 2016 12:45 PM (IST)
उत्तराखंड में चीनी घुसपैठ से बढ़ी चिंता, ITBP ने दी केंद्र को रिपोर्ट
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चीनी सैनिकों की घुसपैठ की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि यह चिंता की बात है। रावत ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य के राजस्व अधिकारी जमीनों की पैमाइश के लिए इस इलाके में गए थे। उन्हें सीमा पर चीनी सेना की हरकत दिखाई। लेकिन उनके घुसपैठ के सवाल पर कहा कि चीनी सैनिकों ने बड़ाहोती नाला पार नहीं किया था। घुसपैठ हुई या नहीं यह आटीबीपी ही बता सकती है। लेकिन यह हमें सतर्क रहने के लिए आगाह करती है। भारत के लिए जरूरी है कि चीन से सटी सीमा पर अपने सुरक्षा इंतजामों और पुख्ता करे और सैनिकों की संख्या बढ़ाने पर नए सिरे से विचार करे। आईटीबीपी के डीजी कृष्णा चौधरी ने इस घटना के बारे में गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि आईटीबीपी को मामले की जांच के लिए कह दिया गया है। आईटीबीपी ने केंद्र को दी रिपोर्ट

2/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement