Chinese intrusion in Utterakhand increased anxiety, ITBP submit report to centre-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तराखंड में चीनी घुसपैठ से बढ़ी चिंता, ITBP ने दी केंद्र को रिपोर्ट

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 4:27 PM (IST)
उत्तराखंड में चीनी घुसपैठ से बढ़ी चिंता, ITBP ने दी केंद्र को रिपोर्ट
देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित बड़ाहोती में भी चीन की कथित घुसपैठ की खबर ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हालांकि सीधे तौर पर घुसपैठ की बात से इनकार किया, लेकिन सीमावर्ती इलाके में चीनी सैनिकों के सक्रिय होने की बात कही है। दूसरी तरफ, केंद्र सरकार की ओर से तत्काल इस मामले पर रिपोर्ट मांगे जाने पर आईटीबीपी ने जानकारी से अवगत करा दिया है। इसमें चीनी सैनिकों की तरफ से घुसपैठ किए जाने की बात कही जा रही है। बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले के सीमावर्ती इलाके में चीनी सैनिक देखे जाने की मीडिया रिपोर्टें आई थीं। सूत्रों का कहना था कि 19 जुलाई को चमोली के डीएम और आईटीबीपी के अधिकारी बाराहोती इलाके में सर्वे करने गए तो उन्होंने वहां हथियारबंद चीनी सैनिकों को देखा। चीनी सैनिक तुनजुन ला पास तक पहुंच गए थे। भारतीय अधिकारियों को देखकर चीनी सैनिक वापस अपने इलाके में लौट गए। तुनजुन ला पास तक चीन ने अपने एरिया में सडक़ बना रखी है और आराम से इस पास तक आ जा सकते हैं।

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement