China welcomes India, Pakistan decision to observe 2003 ceasefire agreement along LoC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन ने की सीमा पर संघर्षविराम लागू करने के लिए भारत-पाक की सराहना

khaskhabar.com: गुरुवार, 31 मई 2018 4:04 PM (IST)
चीन ने की सीमा पर संघर्षविराम लागू करने के लिए भारत-पाक की सराहना
बीजिंग। चीन ने गुरुवार को भारत व पाकिस्तान सीमा पार गोलीबारी रोकने व दोनों पड़ोसी देशों के बीच 2003 में हुए संघर्ष विराम समझौते का ‘पूरी तरह से क्रियान्वयन करने’ के फैसले की सराहना की। इससे पहले भारत व पाकिस्तान मंगलवार को लगातार गोलीबारी व दोनों तरफ लोगों के हताहत होने के बाद संघर्षविराम समझौते को लागू करने पर सहमत हुए थे। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘हमने प्रासंगिक रिपोर्टों पर ध्यान दिया है और हम दोनों पक्षों द्वारा उठाए गए इन सकारात्मक कार्यों की सराहना करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि वे वार्ता और परामर्श के माध्यम से अपने विवादों को सही तरीके से हल करेंगे और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखेंगे।’’ भारत व पाकिस्तान के बीच लंबे समय से कश्मीर को लेकर विवाद है। कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement