china statements india proposed panchsheel now tramples -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन की धमकी, सेना हटाए भारत, लगाया पंचशील समझौते के उल्लंघन का आरोप

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जुलाई 2017 2:44 PM (IST)
चीन की धमकी, सेना हटाए भारत, लगाया पंचशील समझौते के उल्लंघन का आरोप
बीजिंग। सिक्किम बॉर्डर को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव गहराता ही जा रहा है। अब चीन ने भारत पर पंचशील से समझौता को तोडऩे का आरोप लगाया है। चीन के विदेश मंत्री की ओर जारी एक बयान में कहा है कि भारत ने पंचशील समझौते की नींव रखी थी और अब भारत ने ही इसे तोड दिया है। पिछले कुछ दिनों से सिक्किम बॉर्डर पर काफी दिनों से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है। बुधवार को चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक बार फिर जहर उगला है और भारत को कड़ा सबक सिखाने की बात कही है। ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय में लिखा गया है कि इस बार भारत का 1962 से भी ज्यादा बुरा हाल करने का समय आ गया है। आपको बता दें कि रक्षा मंत्री अरुण जेटली के बयान के बाद चीनी अखबार की इतनी तीखी टिप्पणी सामने आई है। दरअसल, सिक्किम सेक्टर पर तनाव के बाद चीन ने भारत को 1962 की हार की याद दिलाई थी, जिसके जवाब में रक्षा मंत्री जेटली ने कहा था कि 1962 से अब के हालात अलग हैं। भारत को 1962 का देश समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। 1962 के भारत और 2017 के भारत में अंतर है। इससे पहले सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा था कि भारत चीन और पाकिस्तान के साथ एक साथ युद्ध लडऩे को तैयार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement